रायपुर

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार
03-Apr-2024 3:21 PM
महिला के साथ छेड़छाड़ करने  वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध 15 से अधिक मारपीट लड़ाई झगड़ा एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अपै्रल।
आरंग इलाके में महिलाओं से गाली गलौज और छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले बदमाश गिरधारी पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहल्ले में आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं का रास्ता रोककर अश£ील हरकत करता था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 341, 294, 506 354 ख का अपराध दर्ज किया है। 

पी डि़ता थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि   मोहल्ले का बदमाश गिरधारी पटेल रास्ते में आने - जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।  पीडि़ता 30 मार्च की शाम 5:30 बजे बाड़ी से काम करके घर वापस जा रही थी। इसी दौरान वो अन्य महिलाओं के साथ समीया माता मंदिर के घर के पास पहुंचे थे कि उसी समय गिरधारी पटेल शराब के नशे में आया और रास्ता रोक कर गाली गलौज गलत नीयत से देखते हुए उसका दुपट्टा को खींचने लगा। जैसेतैसे कर पीडि़ता ने अपनी जान बचाकर दुपट्टा को छुड़ाकर वहां से भाग निकली। घर जाकर सारी घटना परिजनों को बताया। जिसके बाद वो घरवालों के साथ आरंग थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने गुंडा बदमाश गिरधारी पटेल के खिलाफ  धारा 341, 294, 506 354 ख दर्ज किया।  आरोपी को  15 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 
 


अन्य पोस्ट