रायपुर
सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह ने सकोरा एवं कोटने का नि:शुल्क वितरण किया
02-Apr-2024 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह के सदस्यों ने पक्षियों एवं गौमाता की प्यास बुझाने दाने सकोरे एवं कोटने का नि:शुल्क वितरण किया।
अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि इस वर्ष भी सकोरे एवं कोटने का वितरण कर पूरी टीम पक्षियों,गौमाता एवं बेज़ुबान पशुओं की सेवा के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है।
आयोजन में मुख्य रूप से डी प्रेम मूलचंदानी,जी.एस गेहानी,अशोक केशवानी, अमरचन्दनानी, संजय जयसिंघानी,सुनीलबत्रा,प्रेम सोनी, अमित नागदेव,चंद्रकुमारडोडवानी, अमित बलवानी, कपिल गेहानी, हरिराम रघुवंशी, राकेश माटा,यश नागवानी, चिराग़ जयसिंघानी, संतोष भमभानी आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे