रायपुर
बसपा के तीन प्रत्याशी और घोषित
02-Apr-2024 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए बीएसपी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी, महासमुंद से बसंत सिन्हा, कांकेर से तिलकराम मरकाम को टिकट मिली है।
इससे पहले पार्टी बस्तर और जांजगीर चांपा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है । इन सभी सीटों पर बसपा कुछ मजबूत स्थिति में रही है। चांपा-जांजगीर इलाके से तो उसके एक-दो विधायक हमेशा चुने जाते रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे