रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। शराब खरीदी को लेकर जीजा से उलझे शराबियों ने साले पर बॉटल फोड़ हमला किया और फरार हो गए ।
आजाद चौक पुलिस के मुताबिक पहांदा अमलेश्वर निवासी रजनीश शुक्ला (33)अपने जीजा के साथ रविवार रात नौ बजे, आश्रम के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। जहां जीजा शराब लेने लाइन में लगा था। उसी दौरान 3-4 अग्यात लडक़ों ने उसके साथ विवाद किया। यह देख रजनीश मना करने गया तो लडक़ों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के और बॉटल फोडक़र चोट पहुंचाया। और भाग गए। रजनीश ने आजाद चौक थाने में सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुराने लेनदेन को लेकर सरकंडा बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल (39) के साथ मुकेश्वर गिरीगोस्वामी और साथी ने कल रात चंगोराभाठा में गाली गलौज मारपीट कर डंडे से हमला किया । दीपक ने डीडी नगर थाने में मामला दर्ज कराया।
बीती आधी रात बैरन बाजार गोल्डन मस्जिद के पास अबरार, इम्तियाज़,फरहान,जि़शान कामदार और अन्य ने अब्बास नकवी (23) के साथ पुराने विवाद पर मारपीट की । अब्बास ने आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
नवा रायपुर के सेंध पंचायत के पास रविवार रात दो बजे धर्मेन्द्र यादव और उसके तीन साथियों ने पलौद निवासी करण कोसले को जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। करण ने कल रात मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस सभी मामलों की धारा 294,506,323,34 के तहत दर्ज कर लिया है।