रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को 6 एमएलडी क्षमता के भाठागांव एसटीपी,75 एमएलडी क्षमता के चंदनीडीह एसटीपी के निरीक्षण किया। और इंटेकवेल चिंगरी नाला निर्माण कार्य की प्रगति भी देखा।
आयुक्त के साथ जोन कमिश्नर विमल शर्मा, अरुण ध्रुव, ईई स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, ईई अमृत मिशन अंशुल शर्मा, अभिषेक गुप्ता भी रहे। आयुक्त ने नगर निगम द्वारा भाठागांव में प्रारम्भ 6 एमएलडी क्षमता के एसटोपी ( सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ) के कार्य का निरीक्षण किया. आयुक्त ने सरोना के पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में पुराने कचरे के ढेर को उपचारित कर हटाए जाने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया. आयुक्त ने खारून नदी की व्यवस्थित सफाई सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करके शीघ्र करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ. आयुक्त ने चिंगरी नाला के निर्माण कार्य की प्रगति देखी एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को नाला निर्माण कार्य को तेज कर सतत मॉनिटरिंग करके शीघ्र प्राथमिकता के साथ गुणवत्तायुक्त से पूर्ण करवाना करने निर्देशित किया ।आयुक्त ने 75 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी के कार्य को देखा एवं एसटीपी में उपचारित किये जा रहे जल का औद्योगिक पुनर्पयोग राज्य शासन की मंशानुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।