रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नवा रायपुर में सीईओ स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान योजना एवं सीएम विशिष्ट स्वास्थ्य योजना की लंबित राशि के भुगतान को लेकर मुलाकात की। और ज्ञापन सौंपा। इस दौरानपूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा , सभापति प्रमोद दुबे मौजूद थे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने सीईओ को बताया कि योजना का संचालन कर रहे अस्पताल पिछले कुछ माह से बंद होने की कगार पर है ज्ञात हो कि इन योजनाओं का करीब 1000 करोड रुपए से अधिक का भुगतान लंबित है। बार-बार अनुरोध एवं स्मरण पत्र देने के बावजूद राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों की सहायता के लिए बनाई गई इस योजना में भुगतान न हो किया गया है। छोटे अस्पतालों के संचालक लोन और दवाई का बल सहित अपने स्टाफ को तनख्वाह देने में असमर्थ हैं।