रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों के मध्य शुद्ध पेयजल को उपयोग में लाने निरन्तर आव्हान जनजागरण करके किया जा रहा है। इस क्रम में आज जोन 3 जोन कमिश्नर सुश्री प्रीति सिंह के निर्देश पर गुरु गोविन्द सिंह वार्ड नम्बर 29 के गाँधीनगर बस्ती क्षेत्र में अभियान चलाकर जोन जल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बोर को सोडियम हाईपोक्लोराइड एवं ब्लीचिंग पावडर से ट्रीटमेंट करते हुए जल शुद्धिकरण किया गया।
इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव, श्री अब्दुल नफीस भी साथ रहे। महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की टीम ने बस्ती में घर - घर जाकर महिलाओं को बोर के जल को केवल निस्तारी कार्यों हेतु उपयोग करने एवं बोर का जल पीने में कदापि उपयोग नहीं करने की अपील की। महिलाओं ने जलजनित रोगों के लक्षणो, बचाव के सरल उपायों के सम्बन्ध में जानकारी देने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर कार्यालय के जनस्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों के पम्पलेट वितरित किये एवं क्लोरीन गोलियों का वितरण उपयोग कर ने की जानकारी दी ।