रायपुर
चार माह बाद आ रहे पीसीसी सचिव चंदन यादव
01-Apr-2024 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। पीसीसी के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव दो दिन के प्रवास पर मंगलवार शाम रायपुर आ रहे हैं। फिलहाल उनका परसों का कार्यक्रम पीसीसी ने नहीं बताया है। वे कल शाम रायपुर आने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। और परसों का कार्यक्रम तय नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार और सैलजा को बदले जाने के बाद यादव करीब चार माह बाद रायपुर आ रहे हैं। वे नए प्रभारी सचिन पायलट के पदभार ग्रहण और उसके बाद के उनके किसी भी दौरे पर नहीं आए। बता दें कि यादव , विस नतीजों के बाद उस वक्त और चर्चित हुए जब टिकट कटने पर मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल ने उन्हें घेरा था। विनय ने टिकट दिलाने यादव पर सात लाख रूपए लेने का खुलासा कर सनसनी फैलाई थी। इसके बाद डॉ विनय को निलंबित करने के बाद पिछले ही सप्ताह बहाल किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे