रायपुर
रायपुर, 1 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि तीन दिन के रिमांड अवधि शुक्रवार गुड फ्राइडे, शनिवार, रविवार अवकाश होने के कारण 29 से 1 तारीख बढ़ाई गई थी। आज रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद श्री अरविंद केजरीवाल को न्यायालयीन आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं त्यागपत्र नहीं दूंगा। जेल से सरकार चलेगी। अब चूकी मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल में है। इसलिए उन्होंने जो कहा वही हुआ। अब तिहाड़ जेल से दिल्ली सरकार चलेगी। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने से बाज नहीं आ रही है। यदि लोकतंत्र की हत्या कर राष्ट्रपति शासन या उपराज्यपाल द्वारा कोई विधि विरुद्ध निर्णय लिया जाता है या सरकार को भंग किया जाता है, तो हिंदुस्तान में जनता की अदालत ही सबसे बड़ी अदालत है? वहां आम आदमी पार्टी जनता से न्याय मांगेगी।