रायपुर

लोधेशवरधाम में फूलों की होली खेलकर लिया पर्यावरण, जल संरक्षण का संकल्प
01-Apr-2024 8:56 PM
 लोधेशवरधाम में  फूलों की  होली खेलकर लिया पर्यावरण, जल संरक्षण का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। लोधेशवरधाम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पर्यावरण व जल बचाने का संकल्प लेकर चुटकी भर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई।  इस अवसर पर  दुर्गेशवर मानस मंडली दुर्ग, अवंती  भजन मंडली भनपुरी ने ल अमृतवाणी भजन,फाग गीत प्रस्तुत किए। वार्षिक सदस्यता एवं आजीवन सदस्यता बनाने पर भी जोर दिया गया।

 इस अवसर पर लोधेशवरधाम के संयोजक  उत्तम वर्मा, अध्यक्ष  सुरेश कुमार सुलाखे, सचिव प्रह्लाद  दमाहे, कोषाध्यक्ष राजेश्वर  नागपुरे, वरिष्ठ समाजसेवी एवम राष्ट्रपति अवार्डी जे. एल .कचलरिया, वरिष्ठ समाजसेवी भैयालाल लिल्हारे, लोधी भरत सिंह ठाकुर, यशवंत लिल्हारे,  मंडला बालाघाट मध्यप्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमति सुनिता जंघेला, दुर्ग से श्रीमती सावित्री दमाहे, भिलाई से श्रीमति अनिता उरोडे, प्रेम उपवंशी, विजय रणगीरे, समेत कई वरिष्ठ समाजजन बडी संख्या में शामिल हुए।  सभी आगन्तुक को समाज के अध्यक्ष लोधी सुरेश कुमार सुलाखे ने सभी की  बतासा माला  पहनाकर  सबका स्वागत  किया।


अन्य पोस्ट