रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। कल रात हाईटेक पार्किंग में हत्या करने वाले अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अलीम खान ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हाई टेक पार्किंग निमोरा में रहता है तथा हाईटेक पार्किग निमोरा में कार्य करता है। शनिवार को हाईटेक पार्किंग निमोरा में काम कर रहा था। कि रात्रि करीबन 08.14 बजे अलीम को अब्दुल फहिम ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता को अर्पित शर्मा ने मार दिया है।, तुम्हारे पिता जी को हॉस्पिटल लेकर गये है।
इस पर अलीम हॉस्पिटल पहुंचकर पुछताछ किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उसके पिता नजरू खान हाई टेक पार्किंग डुमरतराई में मोबाईल से बात करते टहल रहे थे।उसी समय अर्पित शर्मा पीछे से आकर बेवजह हथौडी से सिर पर प्राण घातक हमलाकर गंभीर चोट पहुंचाया। उपचार के दौरान नजरू खान की मृत्यु हो गई। इस पर आरोपी अर्पित शर्मा के विरूद्ध थाना माना में धारा 307, 302 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने अलीम सहित मौके पर में मौजूद लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अर्पित शर्मा की पतासाजी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर हथौड़़ी जप्त कर किया।
गिरफ्तार आरोपी- अर्पित शर्मा पिता देवदत्त शर्मा उम्र 24 साल निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड थाना कोतवाली धमतरी। हाल पता- हाईटेक पार्किंग डूमरतराई थाना माना रायपुर।