रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। एक्सप्रेस वे पर कार के खुले डोर से टकराए एक्टिवा सवार के साथ अग्यात युवकों ने मारपीट की । मिली जानकारी के अनुसार गुरूद्वारा कॉलोनी देवपुरी निवासी परविंदर सिंह (31) शुक्रवार की रात 10 बजे एक्सप्रेस वे से अपनी एक्टिवा से जा रहा था। तेलीबांधा ब्रिज के उपर कार सवार 3-4 अग्यात युवकों ने अचानक अपनी कार का दरवाजा खोला। और परविंदर (31) को गिराया । फिर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की । इस हमले में लडक़ों ने बेसबॉल के बैट का जमकर इस्तेमाल किया। और फिर फरार हो गए । परविंदर ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया ।
इधर आरंग के खरोरा रोड पर अंबे फर्नीचर के पास बिलासपुर निवासी प्रशांत गुप्ता के साथ कार सवार अग्यात व्यक्ति ने मारपीट की। रविवार शाम 6 बजे मौके पर कार क्रमांक सीजी 11-श्व- 0368 के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार से प्रशांत की कार को ठोकर मार क्षतिग्रस्त किया । इस पर प्रशांत ने आपत्ति की तो उल्टे उसने मारपीट कर कार में दोबारा तोडफ़ोड़ की। एक घंटे चले विवाद के बाद प्रशांत ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ग्राम कनकी खरोरा निवासी मुन्नी वर्मा ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। कल दोपहर भीखम वर्मा ने मुन्नी से पैसे मांगे। न देने पर उसने गाली गलौज कर हाथ मुक्के और जान लेने की नीयत से डंडे से हमला कर भाग गया। मुन्नी ने रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इन मामलों की 294,506,,323,34,279,427 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।