रायपुर

कार में पूरे सेटअप के साथ खिला रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार
01-Apr-2024 4:06 PM
कार में पूरे सेटअप के साथ खिला रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार

कार, मोबाइल, लैपटॉप नगदी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल।  बीरगांव निगम दफ्तर के पास बोलेनो कार में  आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 सटोरिये गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग  बीरगांव स्थित नगर निगम आफिस के  पास चारपहिया में सेटअप तैयार कल शाम रात हो रहे आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में रन, विकेट कैच आदि पर  ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे थे। ये लोग शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा खिला कर रहे थे । इनसे एक  लैपटॉप, 7 मोबाईल फोन,  60,000/- रूपये, लाखों रूपये का सट्टा पट्टी का हिसाब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त बलेनो कार  सी जी/04/पी वी/1659 जब्त  किया गया ।  इनकी कुल कीमत  लगभग 7,00,000/- रूपए बताई गई है । सटोरियों के विरूद्ध थाना उरला पुलिस ने 166/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध दर्ज किया

गया है।

 मुखबीर की सूचना पर  एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, थाना उरला की संयुक्त टीम मौके पर कार को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।  उसमें 04 व्यक्ति सवार थे। उन्होंने अपना नाम अजय देवांगन, दीपक खंडपुर, खिलेश्वर देवांगन एवं राकेश सिंह राजपूत निवासी रायपुर का होना बताये।

 कार की तलाशी में लैपटॉप एवं मोबाईल फोन रखा  था।  इनके जरिए  आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सेटअप तैयार कर शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा खिला रहे थे।

इससे पहले शनिवार रात अभनपुर पुलिस ने भी यादव पारा बड़े उरला निवासी सुनील यादव को भी ऑनलाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। वह लखनऊ और पंजाब की टीम के बीच चल रहे मैच के दांव लगवा रहा था। उसके पास से एक आई फोन और एक एलईडी टीवी जब्त किया है।


अन्य पोस्ट