रायपुर
उत्कल दिवस कल, राज्यपाल की बधाई
31-Mar-2024 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कल दिवस पर छत्तीसगढ़ में रहने वाले उत्कलवासियों और पड़ोसी राज्य ओडि़शा की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की प्रगति में ओडिशा वहां के लोगों और संस्कृति के समृद्ध योगदान को जानने का अवसर है। उत्कल दिवस हम सभी के लिए एक यादगार दिन है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ और ओडि़शा राज्य की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की है।
सोमवार को रायपुर में आयोजित होने वाले उत्कल दिवस कार्यक्रम हेतु राजभवन पहुंच राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हम सबको अनुग्रहित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष उत्कल सांस्कृतिक परिषद डॉ. केके भोई एवं संगठन महामंत्री सत्यदेव शर्मा भी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे