रायपुर
बारिश पूर्व सफाई, 5 नालों से 16 डम्पर कचरा
31-Mar-2024 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। बारिश पूर्व बड़े नालों की सफाई के अभियान में तहत जोन नम्बर 3 के क्षेत्र में शक्ति नगर नाले की विगत एक सप्ताह से सफाई निरन्तर जारी है अब तक शक्ति नगर नाले से लगभग 10 डम्पर कचरा निकाला जा चुका है आगे भी कई चरणों मे नाला सफाई का अभियान जोन के सभी नालों एवं नालियों में सतत जारी रहेगा। प्रथम चरण के जोन नम्बर 3 क्षेत्र के प्रमुख नालो तिवारी नाला, जेठवा नाला, .दुर्गा मैदान नाला, खादी ग्रामोद्योग के पीछे नाला, शक्ति नगर नालों से अब तक लगभग 16 डम्पर से अधिक कचरा निकाला जा चुका है।
नाला सफाई अभियान का सतत निरीक्षण आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे