रायपुर

दो साल पहले पोर्न वीडियो अपलोड किया था गिरफ्तार
31-Mar-2024 2:59 PM
दो साल पहले पोर्न वीडियो अपलोड किया था गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। दो वर्ष पूर्व महिलाओं, बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले  पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम चकुड़ आना बेरिया मस्जिद के पास बागनाथ  हावड़ा निवासी शेख रामिज  (32) को धारा 67,67ए,67बी, आई टी एक्ट व 15 पोस्को एक्ट  के तहत गिरफ्तार किया है।

एनसीआरबी शाखा  दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीप लाइन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच में  मोबाइल नंबर 9748356298 ने  30 अप्रैल 22 के 07:22 बजे रितेश ओचट तन्मय ब्वायस हॉस्टल कैलाशपुरी रायपुर से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में डाला था। इस फोन या  धारक शेख रामिज पिता शेख रसीदुल चकुढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल था।  ऑनलाइन शिकायत आवेदन पर पुरानी बस्ती में विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर 97483,56298 का टावर लोकेशन लेने पर जंगल सफारी नवा रायपुर से आपरेट हो रहा था। मोबाइल नंबर धारक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट