रायपुर

थानों में जप्त गांजा, अफीम, डोडा और टैबलेट को नष्ट करेगी पुलिस
30-Mar-2024 9:22 PM
थानों में जप्त गांजा, अफीम, डोडा और टैबलेट को नष्ट करेगी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मार्च। राजधानी के  थानों में जप्तशुदा नशीले पदार्थो के नष्टीकरण के संबंध में समस्त माल मोहर्रिर की  बैठक हुई।

 बैठक में एएसपी  ग्रामीण नेउच्चतम न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के तहत नष्टीकरण हेतु की जाने वाली  कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी दी। सभी प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो की जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द जप्तशुदा नशीले पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही कराने  निर्देशित किया गया। एएसपी ने सभी थानों से 15 दिनों के भीतर गांजा, अफीम, डोडा, और नशीले टैबलेट के कुल वजन की जानकारी मांगी है। उसके बाद नष्ट करने कोर्ट से अनुमति लेकर की जाएगी। इससे पहले वर्ष 2021 में पुलिस ने इन सामाग्रियों को नष्ट किया था। करीब 5 वर्ष बाद दोबारा नष्ट किया जाएगा।


अन्य पोस्ट