रायपुर
इंक्रीमेंट के साथ रिटायर होंगे कर्मचारी अधिकारी
30-Mar-2024 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मार्च। छत्तीगसढ़ में 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से 30 जून को रिटायर होने वालों को लेकर एक निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश वेतन वृद्धि से जुड़ा हुआ है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मियों को 1 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवा निवृत्त किया जाए। इस संबंध में वित्त विभाग की तरफ से समय- समय पर विभागों को पत्र भी जारी किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे