रायपुर
19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध
30-Mar-2024 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मार्च। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल से अंतिम चरण 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन ,प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग की अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे