रायपुर

छह वर्ष की मासूम से रेप, पड़ोस के युवक को जेल
29-Mar-2024 4:15 PM
छह वर्ष की मासूम से रेप, पड़ोस के युवक को जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च।
खम्हारडीह पुलिस ने मुकेश यादव (29)  गणेश नगर कचना को 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है ।
बच्ची की मां ने बुधवार को  लिखित शिकायत की थी कि मुकेश यादव ने  उसकी नाबालिग पुत्री को 8 मार्च शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर बलात्कार किया । पुलिस ने 156/24 धारा 376, 376 ्रक्च, 506, 342  ढ्ढक्कष्ट 4 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मां ने बताया कि शिवरात्रि के दिन आरोपी का पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में  मुकेश बच्ची को अपने साथ घर ले गया और रेप किया। उसने बच्ची को किसी से कुछ नहीं कहने के लिए डरा-धमका दिया।  बच्ची ने घर आकर अपनी मां से कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिन बाद तबियत बिगडऩे पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर को जांच में रेप का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने ये बात परिजनों को बताई। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने टूटे-फूटे शब्दों में पूरी घटना का जिक्र किया। इसके बाद माता-पिता ने 27मार्च को  थाने में मामला दर्ज कराया। बच्ची के मां-बाप घर के पास ही पान ठेला लगाते हैं। दूसरी ओर आरोपी लाभांडी इलाके में एक होटल में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 24 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट