रायपुर

घमंड टूटेगा लोकतंत्र की जीत होगी-विकास
29-Mar-2024 2:28 PM
घमंड टूटेगा लोकतंत्र की जीत होगी-विकास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा/आरंग, 29 मार्च।
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गुरुवार को तिल्दा में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया, और कहा कि एक बार फिर से हम सब तैयार हैं, कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है।

इसी प्रकार आरंग में बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस की उपलब्धियां बताई। 
इससे पहले होली मिलन समारोह में शामिल हुए। होली के दिन सुबह से शाम तक उन्होंने दोपहिया वाहन से पूरे शहर में घूम कर आम जनता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

इस दौरान उन्होंने लोगों से होली का पर्व प्रेम एवं उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने कहा कि होली हिन्दू नव वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है। समाज से जोडऩे के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 

रायपुर शहर ने उनको इतना प्यार-स्नेह, कृति प्रदान किया एक जननेता नेता के रूप में स्थापित किया परिवार के सदस्य के जैसे समझा। आज जब उनके बीच त्योहार में जाने का अवसर मिला तो मैं उस अवसर को नहीं छोड़ता। इसलिए मैं लगातार हर हिन्दू त्यौहारों को अपने शहर की जनता के साथ मिल जुल कर मनाना चाहता हूं।


अन्य पोस्ट