रायपुर

चुनावी शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण
28-Mar-2024 8:49 PM
चुनावी शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण

विभागीय नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मार्च। चुनावी शिकायतों का त्वरित निराकरण के लिए सीईओ  कार्यालय द्वारा ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

एडी.सीईओ नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और संयुक्त सीईओ पी.एस. ध्रुव ने विभागीय नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कंप्लेंट मॉनिटरिंग साफ्टवेयरज् के माध्यम से निर्वाचन संबंधी शिकायतों के प्रभावी निराकरण के संबंध में आईटी विभाग के अधिकारियों ने नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

बैठक में एनआईसी से असीम थवाईत ने जानकारी दी कि विभिन्न माध्यमों से मैन्युअली प्राप्त शिकायतों को डिजिटाइज्ड किया जाएगा। साथ ही सी-विजिल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी प्रिंट निकालकर डिजिटाइज्ड कर संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया जाएगा। नोडल अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करेंगे और इसकी जानकारी तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को देंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण  के निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट