रायपुर

दूसरे चरण के नामांकन शुरू, बस्तर के लिए कुल 18 पर्चे दाखिल
28-Mar-2024 2:17 PM
दूसरे चरण के नामांकन शुरू, बस्तर के लिए कुल 18 पर्चे दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च।
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर  के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।  प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा  28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में  द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च  गुरुवार  को अधिसूचना जारी की जाएगी।  द्वितीय चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 

द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल  है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी।  नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल  है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल है।


अन्य पोस्ट