रायपुर
गर्मी और उमस दो दिन और...
28-Mar-2024 2:16 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिमी हवाओं हवाओं के प्रभाव बढऩे होने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिनों तक क्रमश: लगातार वृद्धि होने की संभावना है। वैसे मौसम विभाग ने 31 मार्च और 1 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें नांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा से लेकर सूरजपुर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जो कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से .9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इस वजह से ही छत्तीसगढ़ अंचल में बारिश के आसार हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे