रायपुर

माना की डकैती भूली पुलिस, अब चोर सक्रिय
28-Mar-2024 2:12 PM
माना की डकैती भूली  पुलिस, अब चोर सक्रिय

तीन दिन में तीन लाख पार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मा
र्च। चुनावी कार्यों में उलझी पुलिस माना मेन रोड में चंद्राकर परिवार के यहां हुई डकैती को भूल गई है। पखवाड़ा बीतने को है, पुलिस को डकैतों का एक क्लू भी नहीं मिल पाया है। 

पुलिस, डकैतों के सीमा पार कर जाने की उम्मीद में तहकीकात छोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर शहर एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं ? बीते तीन दिन में तीन बंद और सूने मकानों से नकबजनी हो चुकी है ।

राजेंद्र नगर के पवन विहार कॉलोनी में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (48) का घर 26 मार्च की सुबह से 27 को दोपहर तक बंद था। अग्यात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र आलमारी में रखे 72 हजार रूपए चोरी कर गए। उससे पहले सेजबहार में 26 सी दोपहर एक घंटे के लिए बंद घर का ताला तोडक़र भीतर कमरे में घुस आलमारी में रखे 2.50 लाख रूपए पार कर गए। यह मकान सिविल इंजीनियर शुभम शुक्ला (30) का है। जो उस वक्त अपने माता पिता से मिलने गए हुए थे। 

वहीं राह चलते दोपहिया पार होने लगे हैं। कल कुशालपुर में सर्विस रोड  पर किनारे खड़ी होंडा शाइन मोटर साइकल सीजी 04-एनएल-8313 कीमत 50 हजार पार हो गई। यह बाइक प्रियदर्शनी नगर निवासी ललित यादव की है। इसी तरह से आरडीए कॉलोनी सावरकर नगर निवासी सागरचंद पटेल कि होंडा स्पेलंडर सीजी 04-एमके 4116 पार हो गई।  


अन्य पोस्ट