रायपुर

बिशप की अगुवाई में निकली मसीहियों की पाम संडे रैली
24-Mar-2024 2:42 PM
बिशप की अगुवाई में निकली मसीहियों की पाम संडे रैली

रायपुर,24 मार्च। आज पाम संडे रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सीएनआई रायपुर से प्रात 10.30 बजे निकली। विशाल रैली में शामिल  मसीहीजन प्रभु यीशु की महिमा में भजन गान और जय जय कर करते हुए चल रहे थे। रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी तरराहा, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक (नलघर चौक) छोटापारा होते हुए कोतवाली चौक। कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, आकाशवाणी तिराहा होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुंची। 

रैली का नेतृत्व बिशप एसके नंदा ने किया।  मुख्य अतिथि बिशप नंदा के साथ विशेष अतिथि डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस व कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन, पासबान व डीकनगण थे। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल थे। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय भी मसीहिजनों को शुभकामना देने पहुंचे। 

इसके बाद साउंड सिस्टम के साथ पास्ट्रेट कमेटी के पदाधिकारी, डीकन मनशीश केजू, अनिल सालोमन, अजय मसीह,  प्रेम मसीह, नीरज राय,  इसे मॉनिटर कर रहे थे। महिला सभा की ओर से आराधना के बाद खजूर व पानी का वितरण किया गया। 

नीरज रॉय जो वॉलिंटियर्स को लीड किया। प्रवीण जेम्स की  ओर से एम्बुलेंस और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है। 
रैली में शामिल होने खजूर की डालियां लेकर व बैच लगाकर पहुंचे थे। प्रभु का संदेश बिशप नंदा, पेस्टर सुनील कुमार ने दिया। 

रैली को श्रीमती रूचि धर्मराज, सचिव सेंट पॉल्स कैथेड्रल श्रीमती किरण सिंह - कोषाध्यक्ष, जॉन राजेश पॉल - पाम संडे रैली कंवींनर ने भी संबोधित किया। चर्चेज को खजूर की डालियों से सजाया गया था।


अन्य पोस्ट