रायपुर

मारपीट की चार घटनाएं, हाथ मुक्का, बेल्ट-राड का इस्तेमाल
24-Mar-2024 1:57 PM
मारपीट की चार घटनाएं, हाथ मुक्का, बेल्ट-राड का इस्तेमाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। 
बीती शाम रात मारपीट की अलग अलग कारणों से  चार घटनाएं हुई। इसमें हाथ मुक्के, बेल्ट और रॉड का इस्तेमाल हुआ।
डीडी नगर पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक सुंदर नगर निवासी आशीष उपाध्याय( 28) के घर के बाहर 3-4 अग्यात लोग जोरों से गाली गलौज कर रहे थे। उस वक्त रात के 1 बज रहे थे। आशीष ने घर से बाहर निकल उन्हे मना किया । तो वे सभी आशीष से ही गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट, रॉड से हमला कर फरार हो गए । आशीष ने रात ढाई बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी तरह से विस इलाके के ग्राम सकरी में कल रात महंगू और तीन साथी निर्मल मारकंडे के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। निर्मल के मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। इनके बीच जमीन विवाद चल रहा है । निर्मल और कुमारी मारकंडे ने धर्मेंद्र गेंड्रे (40) से गांव की जमीन बेचने को लेकर विवाद करते हुए हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की ।

राजातालाब शिव मंदिर के पास मौदहापारा निवासी शब्बीर खान ( 26) के साथ गोपी नाम के युवक ने मारपीट की । कल शाम किसी बात को लेकर विवाद होने पर गोपी ने शब्बीर को बाहरी बताकर हाथापाई कर पत्थर मार घायल किया। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर संबंधित थाना पुलिस ने  आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,506,323,34 के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं।
 


अन्य पोस्ट