रायपुर
साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के वेद राम अध्यक्ष
23-Mar-2024 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 23 मार्च। ग्राम गिरोला, बेल भाटा स्थित साहू समाज के सामुदायिक भवन में तहसील स्तरीय युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिक गण एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वेद राम साहू को मनोनीत किया गया। चार उपाध्यक्ष बनाए गए, जिसमें वीरेंद्र साहू, थानेश्वर साहू ,नारायण साहू ,नेहरू साहू को बनाया गया, सचिव चुनूराम साहू ,सहसचिव बलराम साहू, कोषाध्यक्ष गणेश राम साहू, अंकेक्षक कमल नारायण साहू, भुवन लाल साहू सहित सात संगठन मंत्री बनाया गया है, 10 प्रचार मंत्री भी नियुक्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे