रायपुर

नारी गारंटी योजना चुनावों में गेम चेंजर होगी-बैज
23-Mar-2024 6:50 PM
नारी गारंटी योजना चुनावों में गेम चेंजर होगी-बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कल प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ हुई बैठक में चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी गारंटी योजना पर चर्चा हुई। जो लोकसभा चुनावों में गेम चेंजर होगी। महिलाओं को  आश्वस्त करते हुए आवेदन फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस ने देश भर सी महिलाओं को सालाना 1 लाख रूपए दिए जाएंगे। इसका चुनाव में देखने को मिलेगा ।

होली के लिए गृह क्षेत्र जाने से पहले बैज ने यहां  चर्चा मेंं कहा कि प्रदेश की बाकी सीटों के नाम होली से पहले घोषित हो जाएंगे। बस्तर से अपनी और कवासी लखमा की दावेदारी पर कहा कि कवासी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। जिसे मौका मिलेगा,सब मिलकर लडेंगे। नामांकन के लिए कम समय हैं। नाम जल्द घोषित होगा। इससे पहले कवासी लखमा ने भी दीपक को पुत्रवत बताते हुए जिसे भी टिकट मिले,मिलकर चुनाव लडऩे की बात कही थी।


अन्य पोस्ट