रायपुर

चोरी की बाइक बेचने निकले दो गिरफ्तार, तीन जब्त
23-Mar-2024 2:00 PM
चोरी की बाइक बेचने निकले  दो गिरफ्तार, तीन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। 
पुलिस ने 3 बाइक  चोरी करने वाले 2 युवकों को आशीष वर्मा व महेश कुर्रे गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के बाइक जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत  80,000 रूपए है।

नीम चौक रावाभाठा निवासी रोहित बारिक (38) साल ने 18मार्च को खमतराई रिपोर्ट दर्ज कराया था। रोहित इके भाई कीस्कूटी क्रमांक सीजी-04-एमएन-1012 कोई अज्ञात चोर बंजारी माता मंदिर के पास से चोरी कर ले गया। आज पुलिस  को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रावांभाठा में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की ग्राहक तलाश रहे है। मौके पर गए पुलिस वालों ने  मुखबीर के बताये हुलिये के दोनो युवकों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में दोनो  ने अपना नाम आशीष वर्मा पिता प्रमोद वर्मा उम्र 22 साल निवासी रंहगी जोगीपुर  चकरभाठा, महेश कुर्रे पिता हेलन कुर्रे उम्र 24 साल निवासी तेलसरा चकरभाठा हाल पता चकरभाठा बस्ती थ बिलासपुर  का होना बताया।  वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर गुमराह करते रहे। और फिर  चोरी स्वीकारी। दोनों ने व 3  मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-04-एमएन-1012 कीमती 20,000 रू, बजाज प्लेटिना क. सीजी 11 सीएफ 2508 कीमती 20,000 रू, एचएफ डिलक्स क्र. सीजी-28-एल-2843 कीमती 40,000 रू कुल कीमती 80,000 रू दोपहिया वाहन चोरी करना बताया । 
 


अन्य पोस्ट