रायपुर

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए विधायक
22-Mar-2024 2:49 PM
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में  शामिल हुए विधायक

अभनपुर, 22 मार्च। ग्राम मोखेतरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में  विधायक इंद्र कुमार साहू कथा श्रवण किए, विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। भागवत कथा मंच में विधायक इंद्र कुमार साहू ने उद्बोधन में कहा कि आज गांव-गांव में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम हो रहा है, हम सबको चाहिए कि कथा श्रवण कर अपने जीवन में उतारना चाहिए, ताकि स्वयं की जिंदगी भी संवर सके, धर्म के अनुरूप व्यक्ति अपने जीवन में आचरण कर सके। इस अवसर पर जनपद सदस्य सूरज साहू तथा सुरेश वर्मा भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट