रायपुर
रामकुमार शुक्ला ने भी रखी भूपेश को बदले की मांग
21-Mar-2024 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। राजनांदगांव जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव के बाद एआईसीसी सदस्य रामकुमार शुक्ला ने भी भूपेश बघेल की जगह किसी और को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
शुक्ला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कहा कि महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में भूपेश बघेल की संलिप्तता सामने आई है। उन पर करीब 508 करोड़ लेने का आरोप है। ऐसे में उन्हें तत्काल बदलने की जरूरत है। ताकि इसका सामना किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे