रायपुर
पूरी कीमत लेकर दुकान नहीं बेचा, 420 दर्ज
21-Mar-2024 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। दुकान बेचने का सौदा कर कीमत लेने के बाद रजिस्ट्री न कराने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है ।
अविनाश कैपिटल होम्स सड्ढू निवासी वंदना गर्ग( 57) ने जयमाला अग्रवाल से अगस्त-21 में दुकान खरीदी का सौदा किया था। जयमाला की मोवा व्यावसायिक परिसर स्थित दुकान नंबर 13 लग्जोरा एंड एज नाम से दुकान है। इसे खरीदने वंदना ने बैंक से कर्ज लेकर 8 सितंबर 21 यानि पखवाड़े भर में 17 लाख रूपए दिए। लेकिन जयमाला अग्रवाल ने तीन वर्ष बाद भी 20 मार्च 24 तक दुकान की न तो रजिस्ट्री कराई, न पैसे वापस किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे