रायपुर

पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता शुरू
21-Mar-2024 5:59 PM
पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च । पॉवर कंपनी में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का गुरूवार को शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एवं ईडी  एम एस चौहान ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग जैसे खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक बल को भी बढ़ाते हैं।

परिषद के अध्यक्ष ईडी  के एस मनोठिया ने कहा कि पॉवर कंपनी में इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का शामिल होना दर्शाता है कि व्यक्ति शारीरिक बल से नहीं मनोबल से युवा होता है।  आयोजन के प्रभारी  मनोज वर्मा ने आई हुई टीमों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं आयोजन के संबंध में प्रकाश डाला। परिषद के सचिव विनय चंद्राकर ने बताया कि  प्रतियोगिता में 8 क्षेत्रीय टीमों के 57 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले शक्तित्तोलन ( पॉवर लिफ्टिंग) की आठ वर्गों में प्रतिस्पर्धा हो रही है वहीं दूसरे और अंतिम दिन शरीर सौष्ठव ( बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में  रायपुर क्षेत्र, रायपुर सेन्ट्रल, दुर्ग , बिलासपुर, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा और जगदलपुर की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पूर्व सचिव  आर के बंछोर, ईई  आशीष अग्निहोत्री, व्ही के तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट