रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लम्बे इंतजार के बाद लोकसभा आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बकाया केंद्रीय दर 8 प्रतिशत न देकर केवल 4 प्रतिशत डीए डीआर मार्च 24 से देने की घोषणा को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मोदी के गारंटी के साथ खिलवाड़ निरूपित करते हुए इसे विधान सभा चुनाव के दौरान जारी मोदी की गारंटी जिसमे राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के देय तिथि तथा देय दर से डीए डीआर देने की घोषणा का अवहेलना करार दिया है।
बिना एरियर सिर्फ 4 प्रतिशत डीए डीआर देने के आदेश को कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ धोखा बताया है। यह भी उल्लेखनीय हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा 4त्न डीए डीआर देने के लिए अनुमति दी गई थी जिसे अब जाकर एरियर की राशि हजम कर लोकसभा चुनाव के पूर्व देकर एहसान जता रहे हैं। जबकि इसी अनुमति पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए डीआर रोककर बिना अनुमति आईएएस अधिकारियों ने 3 माह पूर्व अपना आदेश जारी कर चुके है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार के एरियर हजम करने की नीति का विरोध किया है और संशोधित आदेश जारी करने की मांग किया है। जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े पदाधिकारी क्रमश: राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोपदी यादव,राष्ट्रीय सचिव पूरन सिंह पटेल, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा तथा महामंत्री अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, सुरेश मिश्रा,बी के वर्मा,आर एन ताटी,दिनेश उपाध्याय,प्रदीप सोनी,आर जी बोहरे,राकेश जैन,महेश पोद्दार,ओ पी भट्ट, पी एन उडक़ूड़े,रैमनदास झाड़ी, जगदीश कनौजिया,एस के घाटोडे, नैन सिंह, शंभू नाथ देहारी, डी आर गजेन्द्र, रणविजय सोनी,बसंत गुप्ता,पिताम्बर पारकर,हेमंत टांकसाले,नागेश कापेवार,प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे,एच एल नामदेव,के आर राजपूत,विनोद जैन, सी एम पांडेय,जे पी भारतीय,गायत्री गोस्वामी,अनूप डे, मो. कसीमुद्दीन ने जुलाई से डीए मांगा है।