रायपुर

डोमिनो पिज्जा आउटलेट में गंदगी ,कचरा मिला 5 हजार का जुर्माना
21-Mar-2024 2:28 PM
डोमिनो पिज्जा आउटलेट में गंदगी ,कचरा मिला 5 हजार का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च।
निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा के नेतृत्व में लाखेनगर अश्विनी नगर मुख्य मार्ग स्थित डोमिनो पिज्जा आउटलेट में  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में बड़ी गंदगी एवं साफ-सफाई की कमी एवं सूखा और गीला कचरा मिश्रित पाया गया। जनशिकायत निरीक्षण के दौरान पूरी तरह से स्थल पर सही पायी गयी. इस पर जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने डोमिनो पिज्जा दुकान के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए  5000 रूपये का जुर्माना वसूला एवं स्वच्छता कायम करने की कड़ी हिदायत दी ।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार  निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान प्रतिदिन निरन्तर चलाया जा रहा है।कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले एवं दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों को क?ी चेतावनी देकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।उनसे दुकान में डस्टबिन रखने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में नियमित तैनात कर  राजधानी  को स्वच्छ स्मार्ट सिटी बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की नगर हित में निरन्तर अपील की जा रही है। निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।
 


अन्य पोस्ट