रायपुर

लभांडी में 25 को डायरिया, बना अस्थायी अस्पताल
21-Mar-2024 2:25 PM
लभांडी में 25 को डायरिया,  बना अस्थायी अस्पताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। 
तेलीबांधा इलाके के लाभांडी स्थित पीएम आवास कॉलोनी संकल्प सोसाइटी  में डायरिया के 5 और मरीज मिले। इस तरह से अब तक मिले मरीजों की संख्या 25 से ज्यादा हो गई है। राजधानी में ही लगातार मिल रहे मरीजों से स्वास्थ्य प्रशासन में मचा हडक़ंप मचा है। सीएमएचओ ,निगम के जोन कमिश्नर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच इलाज शुरू कर दिया है । इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र को अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। मरीजों में 6 माह के बच्चे समेत गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल हैं।

यहां बता दें किसोसाइटी निवासियों ने ऐसी ही मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस चुनाव से पहले निगम मुख्यालय के दरवाजे पर प्रदर्शन किया था। तब कमिश्नर मिश्रा स्वयं अगले ही दिन मौके पर गए थे,लेकिन व्यवस्थाएं अब तक दुरुस्त नहीं हो पाईं।
 


अन्य पोस्ट