रायपुर

24 किलो गांजे के साथ महिला, नाबालिग भी गिरफ्तार
20-Mar-2024 6:55 PM
24 किलो गांजे के साथ महिला, नाबालिग भी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मार्च। पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आई  महिला  नाबालिग को गिरफ्तार किया ।इनसे  24 किलो 390 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 2.50 लाख रूपए बताई गई है।  मंदिर हसौद पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज  किया गया।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि उडीसा से रायपुर  आ रही एक बस में सवार एक महिला व लडक़ा गांजा लेकर बिक्री करने   आ रहे है। इस पर टोल नाका में नाकेबंदी पाईंट लगा बस को रोक द्वारा बताये हुलिए की महिला एवं लडक़े को चिन्हांकित कर पकड़ा ।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुम्मन जेना निवासी गंजाम उडीसा का होना बताया।  उनकी तलाशी लेने पर 3 अलग - अलग बैग में गांजा मिला जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24.390 किलोग्राम गांजा  जप्त किया। इससे पहले आमानाका पुलिस ने ग्राम कुकदा निवासी नंदकुमार चौहान को 31 पौव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत साढ़े 3 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर नंदकुमार को जेल भेज दिया।


अन्य पोस्ट