रायपुर

285 से अधिक चाकूबाजों सहित अन्य छोटे छोटे अपराधों में संलिप्त युवकों की थानों में परेड
20-Mar-2024 6:51 PM
285 से अधिक चाकूबाजों सहित अन्य छोटे छोटे अपराधों में संलिप्त युवकों की थानों में परेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मार्च। पुलिस ने बीती शाम 285 से अधिक चाकूबाजों सहित अन्य छोटे छोटे अपराधों में संलिप्त रहे युवकों की तत्वों को थाना हाजिर कर परेड ली। इनमें 26 चाकूबाज, 180 अपराधिक तत्वों सहित कुल 206 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई । इन सभी को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस ने  जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने  कहा।


अन्य पोस्ट