रायपुर

शुक्ल-चन्द्रवंशी ने ली शपथ
20-Mar-2024 3:55 PM
शुक्ल-चन्द्रवंशी ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एसके तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री गोपाल वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि इनकी नियुक्तियां मनोज त्रिवेदी, और धनवेन्द्र जायसवाल के स्थान पर हुई है। जिनका कार्यकाल खत्म हो गया है। आयोग ने दो पद और रिक्त हैं जिनके लिए नए सिरे से आवेदन नहीं मंगाए जाएंगे, बल्कि 16 फरवरी तक प्राप्त सवा सौ से अधिक आवेदनों में से ही दो का चयन किया जाएगा। 

त्रिवेदी, और जायसवाल ने अपने तीन साल के कार्यकाल में अभा स्तर पर एक रिकार्ड बनाया है। उन्होंने पेनाल्टी के तौर पर पौने 2 करोड़ रूपए लगाए, और 58 सौ प्रकरणों का निराकरण किया। आयोग ने यह पैनाल्टी आईएएस, आईएफएस और राप्रसे के अफसरों से लेकर पटवारी तक लगाया है। 
 


अन्य पोस्ट