रायपुर
कांग्रेस डूबती नैया है,लोग का छोडक़र जा रहे-साय
20-Mar-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। बस्तर समेत कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों के एलान नही होने पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस में बिखराव है। कांग्रेस डूबती नैया है,इनकी नाव में छेद हो रहा।पानी भर रहा लोग कांग्रेस छोडक़र जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही।
इतने पीडि़त है कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं । साय बस्तर के लिए रवाना होने से पहले पुलिस लाइन हैलीपेड में मीडिया से कहा, हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं। वही से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे। आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे