रायपुर

सन शाइन कैटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में जीएसटी का छापा
19-Mar-2024 8:58 PM
सन शाइन कैटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में जीएसटी का  छापा

रायपुर, 19 मार्च। जीएसटी की टीम ने  रायपुर रेलवे स्टेशन के सन शाइन कैटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में संचालित सन शाइन कैटरर्स के स्टॉल के लाइसेंस फीस कैश में जमा किए जाने का मामला सामने आया था। इस फर्म का जीएसटी नंबर, जो छत्तीसगढ़ में लिया गया था वह 2017 से बंद है। सूत्रों की माने तो यहां कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है।इतना ही नहीं इस फर्म के अलावा इनके परिवार की अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के अलावा पूरे देश में है।  सूत्र बताते है कि इस फर्म को पूर्व में जीएसटी की ओर से भी नोटिस जारी की गई थी।


अन्य पोस्ट