रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। लात मारकर पिता की जान लेने की सड्ढू घटना के बाद कल लभांडी के सूरज नगर में भी ऐसी ही घटना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य कारणों से भी मारपीट की चार घटनाएं दर्ज की गई ।
तेलीबांधा थाने में कल शाम सूरजनगर निवासी गौरी निषाद( 27) ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक हेमंत बघेल,पारस बघेल ने गौरी के भाई प्रतीक के साथ मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने गई गौरी के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज,कर जान से मारने की नीयत से हाथ मुक्के और लात से मारा पीटा।
डीडी नगर सेक्टर-2 शुक्ला प्रोविजन के पीछे रहने वाली भारती स्वर्णकार (30) को बिना कारण गाली गलौज कर अंकित वर्मा ने मारपीट की। इसी तरह से मिश्रा बाड़ा झंडा चौक पंडरी निवासी दीपा बंजारे (43) के साथ उसके भाई आकाश टंडन,भाभी नीतू टंडन ने गाली गलौज और मारपीट की। भाई की बच्ची के घर के बाहर निकल जाने पर बच्ची को भी सम्हाल नहीं सकती हो, कहकर मारपीट किया।
गांधी नगर पंडरी निवासी फूलमति तांडी (60) ने विशाल कांडा को दरवाजा खटखटाने से मना किया । इससे नाराज विशाल ने मारपीट कर नुकीली चीज से हमला किया । उधर धरसींवा के परसतराई में विद्युत कर्मी सूर्यकांत यादव (46) रविवार को 11केवी लाइन टूटने पर सुधार रहा था। उसी दौरान अनूप परगनिहा नाम का व्यक्ति आया और बिजली बंद होने पर गुस्सा कर रहा था।
अनुप ने गाली गलौज, हाथापाई कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी मामलों की धारा 186,332,353,294,323,506,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।