रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। राजधानी में इस बार पांच सौ से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन की तैयारियां की जा रही है। इन समितियों की मदद के लिए नगर निगम ने होलिका दहन पर 25 मार्च तथा 26 मार्च को होली खेलने के दिन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। होलिका दहन स्थलों पर मुरुम बिछाने और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी 10 जोन कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि शहर के प्रस्तावित होलिका दहन स्थल पर मुरुम पहले से ही बिछा दिया जाए। इससे स?कों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही होलिका समितियों को भी कहा जाए कि मुरुम के ऊपर ही होलिका जलाई जाए। इस कार्य के लिए मुरुम के साथ ही रेत का भी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होली पर्व पर प्रत्येक घर पर पर्याप्त पानी पहुंचे , इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।