रायपुर

5 रु. की पर्ची ने डुबोए 1.70 लाख धोखाधड़ी
19-Mar-2024 3:59 PM
5 रु. की पर्ची ने डुबोए 1.70 लाख धोखाधड़ी

रायपुर, 19 मार्च। डाक्टर से एप्वाइंटमेंट के नाम पर 1.70 लाख रूपए की धोखाधड़ी हो गई। मोवा पुलिस ने धारा420 का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक महावीर स्टोन परिसर शिव कांप्लेक्स कांपा( मोवा) निवासी गंगाधर साहू (27) के साथ अग्यात व्यक्ति ने किया। फोन नंबर 6289399562. से उस अग्यात व्यक्ति ने कॉल किया और गंगाधर को डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट के लिए टोकन काटने ओटीपी भेजकर पांच रूपए आनलाइन मांगा। पांच रूपए रिसीव करते ही अग्यात व्यक्ति ने एकाउंट से 1.70लाख रूपए निकाल लिए। 

एक माह पहले 20फरवरी की आधी रात  को हुई इस धोखाधड़ी की गंगाधर मे कल शाम मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।


अन्य पोस्ट