रायपुर

23 वर्षीय युवक 6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
18-Mar-2024 9:48 PM
23 वर्षीय युवक 6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

रायपुर, 18 मार्च। टिकरापारा पुलिस ने इलाके  के हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास से एक युवक मनीष साहू से कुल-6.120 लीटर देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट  की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  जब्त शराब  की कुल कीमत 2720/- रूपए है।

मनीष अपने पास एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन शराब रख बेचने की फिराक में था।।  मनीष  (23)  दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा का निवासी होना बताया गया है। थैले में 35 पौवा शराब मिली।


अन्य पोस्ट