रायपुर
जीतेश्वरी रजा न्यास युवा समारोह में आमंत्रित
18-Mar-2024 9:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मार्च। रायपुर की युवा समीक्षक जीतेश्वरी को रजा न्यास नई दिल्ली द्वारा आगामी 27 एवं 28 मार्च को आयोजित च्युवा 2024’ में आमंत्रित किया गया है। जीतेश्वरी वहां हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि श्रीकांत वर्मा पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित रजा फाउंडेशन के इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह में देशभर से आमंत्रित पचास युवा कवि और समीक्षक हिंदी के महत्वपूर्ण कवियों रघुवीर सहाय, श्रीकांत वर्मा, धर्मवीर भारती, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, विजयदेव नारायण साही, अजीत कुमार, कमलेश, धूमिल तथा राजकमल चौधरी पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे