रायपुर
कान्यकुब्ज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
18-Mar-2024 9:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा शनिवार को, आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
खुशियों और दिल को भिगो देने वाले रंगों के साथ होली का रंग उत्सव मनाया गया, जिसमें भूत भगोड़ी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक फैंसी ड्रेस पहनकर महिलाओं ने सबको खूब हंसाया। फाग और हास्य से भरपूर लघु नाटिका एवं होली के गानों पर नृत्य कर तन और मन को भिगो कर पूरा रंग जमाया।
इस कार्यक्रम में सभी बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन में सब ने स्वादिष्ट ठंडाई और गुजिया का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे