रायपुर

पाठशाला फनवाला लैंग्वेज लर्निंग प्रोग्राम से छत्तीसगढ़ में जुड़े 1.3 लाख से ज्यादा छात्र
18-Mar-2024 9:22 PM
पाठशाला फनवाला लैंग्वेज लर्निंग प्रोग्राम से छत्तीसगढ़ में जुड़े 1.3 लाख से ज्यादा छात्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मार्च। निहार नैचुरल्स शांति बादाम आंवला ने शिक्षा कौशल को योगदान करने के एक तरीके के रूप में पहचाना है। एक गैर-लाभकारी संगठन लीपफॉरवर्ड के साथ साझेदारी की है और एक अंग्रेजी भाषा दक्षता प्रोग्राम निहार शांति पाठशाना फनवाला को लॉन्च किया है।

इस प्रोग्राम में शिक्षकों को उनकी मातृभाषा में शिक्षित करने के लिये फोनेटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उन्हें आसानी से अंग्रेजी पढ़ाने में सक्षम बनाया जा सके। यह प्रोग्राम व्हाट्सएप्?प और यूट्यूब पर उपलब्ध है, ताकि भारत के विभिन्न प्रांतों में इसकी पहुंच को बढ़ाया जा सके और अंग्रेजी भाषा को सभी के लिये सुलभ बनाया जा सके।

 सोमाश्री बोस अवस्?थी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, मैरिको लिमिटेड ने कहा, 2019 में, निहार शांति पाठशाला फनवाला की शुरूआत ग्रामीण क्षेत्रों में  की गई थी।  2023 में,  1.4 लाख सरकारी स्?कूलों के साथ साझेदारी कप 2 लाख शिक्षकों को  शिक्षित किया। इस तरह इससे भारत के हिंदी भाषी राज्यों में 142 जिलों में 10 लाख से ज्?यादा विद्यार्थी सकारात्मक रूप से प्रभावित हुये हैं।  छत्तीसगढ़ में  27 जिलों के 23,000 क्षेत्रीय स्कूलों  में सक्रिय किया गया है और 48,000 से ज्यादा टीचर्स 1.3 लाख स्टूडेंट्स को अंग्रेजी पढ़ा रहे हैं।


अन्य पोस्ट