रायपुर

महादेव सट्टा : बघेल के आरोपों पर भाजपा का 5 संभागों में पलटवार
18-Mar-2024 4:14 PM
महादेव सट्टा : बघेल के आरोपों पर भाजपा का 5 संभागों में पलटवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च।
महादेव सट्टा मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज एफआईआर को पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध कहे जाने पर भाजपा के सोमवार को पूरे प्रदेश में पत्रकार वार्ताएं करवा कर पलटवार किया है। अंबिकापुर में विधायक प्रबोध मिंज, बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरूण साव रायपुर में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा की । वहीं दुर्ग में विधायक गजेन्द्र यादव और बस्तर में श्रीनिवास मदद्ी ने प्रेस कांफ्रेंस की। अंबिकापुर में मिंज ने कहा कि आरोप न लगाएं जनता के बीच अपनी बात रखें। क्योंकि प्रदेश जानता है कि सट्टा कारोबार उनके ही कार्यकाल में हुआ है । करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया । बघेल को ईओडब्लू की  जांच का सामना करना चाहिए ।

डिप्टी सीएम साव ने कहा है कि एफआईआर का चुनावी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। एप मामले कि जांच 2 साल से चल रही थी। जांच में आए तथ्यों के आधार पर एफआईआर की गई है। भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध से कोई काम नहीं करती है ।

यह तो चोर की दाढ़ी में तिनका है। यह न्यायिक कार्रवाई है बघेल न्यायिक प्रक्रिया में जाने के बजाय अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। 
 


अन्य पोस्ट